इसी गाड़ी का शीशा तोड़कर लुटेरे 50 हजार उड़ाकर फरार हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-70 में एग्रीकल्चर फार्म के मालिक की सफारी मंगलवार रात घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि कुछ ही घंटों बाद गाड़ी बुधवार सुबह फेज-7 में सुनसान जगह पर खड़ी मिली। गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे, जबकि उससे काफी सामान गायब था। गाड़ी मालिक ने इस संबंध में मटौर थाने में शिकायत दे दी है।
गाड़ी मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा में उनका एग्रीकल्चर फार्म है। उन्होंने सेक्टर-70 स्थित मकान नंबर 990 के बाहर रात आठ बजे सफारी खड़ी की थी। जब सुबह साढ़े पांच बजे उठे तो देखा कि गाड़ी गायब थी। उन्होंने गाड़ी को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत देने मटौर थाने जा रहे थे। इस दौरान फेज-7 में देखा कि उनकी सफाई एक सुनसान जगह पर खड़ी थी। उसके शीशे टूटे हुए थे, जबकि बंपर पर जूतों के निशान थे। गाड़ी का रंग भी उतरा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि चोर धक्का मारकर उनकी गाड़ी को लेे आए हों। इसके बाद कार स्टार्ट नहीं हुई। या फिर कोई व्यक्ति आगे आ गया होगा। इसके बाद चोर गाड़ी छोड़कर चले गए होंगे।