फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बैंककर्मी बन लोन दिलाने के नाम पर ठगा

Sat, 03 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक का मुलाजिम बन लोन देने का झांसा देकर सात सौ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मटौर थाने की पुलिस ने इस मामले में मनीष कुमार राय निवासी गुलमोहर सिटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मटौर थाने के एसएचओ महेश कुमार सैनी ने कहा कि पर्चा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में फेज-2 निवासी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रधान हैं। उनका दफ्तर मटोर में स्थित है। 24 अगस्त को सुबह 11 बजे उनके पास एक कॉल आई।

फोन करने वाली युवती ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से बोल रही है। युवती ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें लोन की जरूरत हैं। उन्होंने युवती को जवाब दिया कि उन्हें लोन की जरूरत नहीं है। इस पर युवती ने कहा कि आप किसी दोस्त का नंबर दे दो, जिसे पैसे की जरूरत हो।
विज्ञापन


उन्होंने फेज-5 निवासी अपने दोस्त हिंदपाल का नंबर दे दिया। उनकी बेटी की शादी थी और उन्हें पैसे की जरूरत थी। इसी बीच हिंदपाल ने उनके दफ्तर में आकर बताया कि लोन देने के नाम पर ठगी हुई है। आपने जिसे नंबर दिया था, उनका ऑफिस सेक्टर-34 में है। उन्होंने एचडीएफसी का मुलाजिम बताकर मुझसे कई फार्मों पर साइन करवा लिए थे। साथ ही सात सौ रुपये ले लिए, लेकिन जब उन्होंने एचडीएफसी बैंक से इस बारे में पता किया तो पता चला कि ऐसा कोई मुलाजिम उनका नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें