डेराबस्सी में पिस्तौल की नौक पर गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। एटीएस स्कूल से सैदपुरा जाने वाली सड़क पर टैक्सी मंगवाकर चार लुटेरे पिस्टल दिखा कार लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लुटेरे गाड़ी लेकर बरवाला की तरफ फरार हुए तो उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
कार चालक दशरथ ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 379 बी, 506 व असला एक्ट के तहत केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस लुटेरों को पकड़ चुकी है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।