दस वर्षीय लड़की दो सहेलियों के साथ घर से स्कूल जा रही थी। जब लड़कियां अनाज मंडी रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज पर गुग्गा माड़ी के ठीक सामने बने अंडरपास से गुजर रही थीं, तो मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने अंडरपास में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
बनूड़ शहर में एक मनचले युवक ने स्कूल जा रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और उसकी परेड करा दी।
विज्ञापन
पीड़ित प्रवासी ने बताया कि सुबह करीब 7:45 बजे उसकी 10 वर्षीय बेटी दो सहेलियों के साथ घर से स्कूल जा रही थी। जब लड़कियां अनाज मंडी रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज पर गुग्गा माड़ी के ठीक सामने बने अंडरपास से गुजर रही थीं, तो मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने अंडरपास में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।
इसी दाैरान अंडरपास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को पकड़ लिया और डेढ़ घंटे तक उसे इधर-उधर घुमाया। घटनास्थल पर खड़े लोगों ने बनूड़ थाने को सूचित किया, लेकिन इसके बावजूद कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को मोटरसाइकिल पर बिठाया और थाने ले गए। थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर हुई घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते लोग नाराज दिखे।
इलाका निवासियों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन मोटरसाइकिलों पर इलाके में घूम रहे आवारा युवकों व चोर गिरोह पर लगाम लगाए ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके। पकड़े गए युवक की पहचान धर्मप्रीत सिंह के रूप में हुई। थाना बनूड़ के प्रमुख इंस्पेक्टर अर्शदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।