फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस: एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं परिजन, आज रोहतक एसपी से मिलेंगे

Thu, 30 Oct 2025 08:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस में परिजनों का कहना है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी बेहद धीमी गति से जांच आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा, जांच टीम यह भी नहीं बता रही है कि संदीप के मोबाइल फोन पर आखिरी कॉल किसकी आई थी।
विज्ञापन
एएसआई संदीप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस में एसआईटी की अब तक की जांच से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। डीजीपी के अचानक दौरे के चलते बुधवार को परिजन एसपी से नहीं मिल सके। अब वीरवार को दोपहर बाद एसपी ने मिलने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी बेहद धीमी गति से जांच आगे बढ़ा रही है। अभी तक जेल में बंद आरोपी एवं पूर्व एडीजीपी के गनमैन रहे सुशील को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की गई। न ही दूसरे आरोपी सुनील से पूछताछ की जा गई है।

इसके अलावा, जांच टीम यह भी नहीं बता रही है कि संदीप के मोबाइल फोन पर आखिरी कॉल किसकी आई थी। संदीप के सिर से आर-पार होने वाली गोली तक बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


डीएसपी के नेतृत्व में गठित है जांच टीम
7 अक्तूबर को अर्बन एस्टेट पुलिस ने शराब ठेकेदार से मंथली मांगने के आरोप में एडीजीपी के गनमैन सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। उसी दिन एडीजीपी पूरण ने चंडीगढ़ स्थित आवास पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। आरोपी गनमैन न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। 14 अक्तूबर को साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सदर थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी तक जांच टीम ने किसी से भी पूछताछ नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें