फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी करने जा रहा पीएसईबी मुलाजिम काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अफीम तस्करी करने जा रहा पीएसईबी मुलाजिम काबू
विज्ञापन

सेक्टर-68 नाके पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
आरोपी से 46 ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पुलिस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक क्लर्क को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाके पर उस समय गिरफ्तार किया, जब वह किसी को अफीम की सप्लाई देने जा रहा था। उसके पास से पुलिस ने 46 ग्राम अफीम बरामद किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-68 निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
फेज-आठ के एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शाखा-1 का क्लर्क गुरसेवक सिंह नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। वह अफीम लेकर बोर्ड कार्यालय की ओर आ रहा है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर फेज-8 की लाइट प्वाइंट के पास लगे नाके पर उसे दबोच लिया। वह मोटरसाइकिल से बोर्ड की ओर आ रहा था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 46 ग्राम अफीम बरामद हुई। यह तरल अवस्था में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस चालक से खरीदा था
पुलिस पूछताछ में पता चला कि गुरसेवक सिंह को कोई बस चालक अफीम लाकर देता था। वह शिक्षा बोर्ड और अन्य जगहों पर अपने ग्राहकों को बेचता था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन लोगों को अफीम बेचता था। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि शिक्षा बोर्ड में कौन से लोग उससे अफीम खरीदते थे।

पहले पीयू का मुलाजिम पकड़ा गया था
कुछ साल पहले पंजाब यूनिवर्सिटी का एक मुलाजिम चंडीगढ़ से मोहाली में हेरोइन तस्करी करते समय दबोचा गया था। उसकी गाड़ी से पुलिस ने हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें