फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने वृद्धा को कार में बिठाकर उतारी सोने की चूडिय़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने वृद्धा को कार में बैठाकर उतारीं सोने की चूड़ियां
विज्ञापन

जीरकपुर। कार सवार दो महिलाएं जीरकपुर की रॉयल एस्टेट के बाहर सत्संग में जाने के लिए खड़ी एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसकी सोने की चूड़ियां उतारकर फरार हो गईं। उधर, पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीना (60) निवासी रायल एस्टेट रविवार सुबह सत्संग के लिए अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार उसके आगे आकर रुकी, जिसके अंदर बैठे एक व्यक्ति और 2 महिलाओं ने वृद्धा को लिफ्ट के बहाने बैठा लिया। कुछ दूरी पर जाने के बाद कार में सवार महिलाओं ने वृद्ध महिला को जबरदस्ती बाहर निकाल दिया और बाहर आकर वह कुछ समझ पाती तो पता चला कि उसके हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां गायब हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता किसी तरह आटो लेकर अपने घर वापस पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
विज्ञापन

एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि वीना की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें