फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता मॉडल बोली, विक्की गौंडर के नाम पर मिल रही धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री जी बचाइए! विक्की गौंडर के नाम पर मिल रहीं धमकियां
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राणा से रेप पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
महिला के हंगामे से मंत्री के कार्यक्रम में सब रह गए दंग
उसे दोबारा रेप और जान से मारने की दी जा रहीं धमकियां

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के प्रोग्राम में हंगामा हो गया। रेप पीड़िता पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस बीच प्रोग्राम में खड़ी होकर इंसाफ की गुहार लगाने लगी। गुहार लगाने वाली मॉडल मंत्री तक न पहुंच जाए, इससे पहले महिला पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया।
इस दौरान गुहार लगाने वाली मॉडल चिल्लाने लगी। इसी बीच कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने मॉडल से कहा कि वह उससे मिलकर जाएंगे। मंत्री ने पुलिस से पंजाबी मॉडल को कमरे में बिठाने को कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री ने गुहार लगाने वाली पंजाबी मॉडल का सारा दर्द सुना। उसका आरोप है कि रेप केस के बाद उसका जीवन खराब हो गया है। उसे गैंगस्टर विक्की गौंडर के नाम की धमकियां मिल रही हैं। उसे मैसेज व व्हाट्सएप पर कॉल आ रही है। इस संबंध में उसने चंडीगढ़ पुलिस और एआईजी क्राइम पंजाब को भी शिकायत दी है।
मीडिया से बातचीत में पंजाबी मॉडल ने बताया कि कई दिनों से उसे मैसेज आ रहे हैं। आरोपी दोबारा रेप करने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि उसके केस में पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली समेत तीन नामी गायक व गीतकार आरोपी हैं। जैली पहले कई वर्षों तक भगोड़ा रहा। इसके बाद उसने सरेंडर किया। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की जमानतें रद्द हो चुकी हैं, लेकिन मोहाली पुलिस उन पर मेहरबान है। आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

चालान पेश नहीं किया तो आरोपी आएगा बाहर
महिला मॉडल ने कहा कि जरनैल सिंह जैली को पकड़े हुए 90 दिन होने वाले हैं। अब तक पुलिस उसका चालान पेश नहीं कर पाई है। ऐसे में उसे संदेह है कि आरोपी आसानी से जेल से बाहर आ जाएगा। जबकि नियमों के मुताबिक 17 जुलाई तक पुलिस को इस केस में हर हाल में चालान पेश करना होगा।
विज्ञापन


बयान के डेढ़ साल बाद हुआ मेडिकल
महिला ने आरोप लगाया कि इस केस में शुरू से ही पुलिस आरोपियों पर मेहरबान रही है। उसके बयान होने के डेढ़ साल बाद मेडिकल हुआ था। इसके अलावा कई अन्य चीजों में खेल किया गया। उसने इंसाफ की गुहार के लिए डीजीपी ऑफिस से महिला आयोग की शरण ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें