फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में नहीं रुक रहा चोरियों का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के गहने, डॉलर और हजारों की नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

पड़ोसी के यहां गए पीड़ित के घर से पौने घंटे में चोर ले उड़े
हैबतपुर रोड पर पालम सिटी कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
डेराबस्सी में नहीं रुक रहा चोरियों का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हैबतपुर रोड स्थित नगर परिषद की पूर्व उपप्रधान हरजिंद्र सिंह रंगी की कॉलोनी पालम सिटी में एक बंद घर के ताले तोड़ कर लाखों के गहने और कीमती सामान चोर ले गए। चोरों ने सिर्फ पौने घंटे में इस वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक पंजाब सचिवालय से सेवामुक्त हैं, जो पड़ोसी के घर किसी काम से गए थे, इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
मकान मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा और बहू अमेरिका से वापस आए हैं। उनके साथ शुक्रवार को वह घूमने गए थे। रात में आठ बजे वह अकेले वापस आए और पड़ोसी के घर दूध लेने चले गए। रात करीब पौने नौ बजे जब वापस आए तो बाहर मेन गेट का ताला उसी तरह लगा था, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। चोर गेट के साथ वाली दीवार फांदकर अंदर घुसे और अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर जाते समय बाहर के मेन गेट को अंदर से बंद कर गए, इस कारण मकान मालिक को भी दीवार पार कर अंदर दाखिल होना पड़ा। घर के अंदर पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनकी पत्नी, बहू और लड़की के सोने के गहने, बीस हजार की नकदी, उनके लड़के द्वारा लाए गए अमेरिकन डॉलर और करीब सवा लाख रुपये कीमत की तीन महंगी विदेशी घड़ियां चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने लाखों के नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर में पिछले दिनों दर्जनों घरों और दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है। चोरों द्वारा मुबारिकपुर और त्रिवेदी कैंप में छह दुकानों के ताले तोड़ने के अलावा, बरवाला रोड पर एक मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर छह लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन, सरस्वती विहार में तीन किरायेदार और पीजी में रहने वाले दो विद्यार्थियों से दिनदहाड़े चाकू दिखा कर हजारों की नकदी छीनने, कालेज रोड पर एक घर के ताले तोड़ कर लाखों के गहने और अन्य सामान चोरी करने की वारदात हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक इन मामलाें को नहीं सुलझा पाई है।
संपर्क करने पर मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई भिंदर सिंह ने कहा कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद में मौके का दौराकर मामले की जांच की जा रही है।

कैप्शन -चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें