फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने व सेटल करने के नाम पर चार लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर ठगे चार लाख
विज्ञापन

मोगा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
आरोपी हैं फरार, जल्दी पकड़े जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। फेज-आठ थाने की पुलिस ने जिला मोगा निवासी मनप्रीत सिंह निवासी गांव मदोके की शिकायत पर अमरिंदर सिंह निवासी मोरिंडा व परमजीत सिंह निवासी अमलोह खन्ना के खिलाफ 406, 420बी, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही छापेमारी कर उन्हें दबोचा जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कनाडा जाने की योजना बनाई थी। इस बीच उनकी आरोपियों से मुलाकात हुई। आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उसे आसानी से विदेश पहुंचा देंगे। एंबेसी में शानदार लिंक है। इसके अलावा कनाडा में भी उनकी अच्छी जान पहचान है। उनके कई रिश्तेदार वहां पर सेटल हैं। वह उन्हें वहां पर आसानी से नौकरी भी दिला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में आए। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पैसे दे दिए। आरोपियों ने उनका मेडिकल और अन्य औपचारिकताएं पूरी की। साथ ही कहा कि जल्द ही वीजा लग जाएगा। वह काफी समय तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद आरोपियों ने उनके फोन कॉल को रिसीव करना बंद कर दिया। आरोपियों से उनका संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने इस बारे में एसएसपी को शिकायत दी। एसएसपी से मामला ईओ विंग में चला गया। साथ ही पूरे मामले की पड़ताल की गई। जिसके बाद डीए लीगल की राय के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें