फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------
हेरोइन, नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला दंपति एसटीएफ ने दबोचा
एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया
आरोपियों से पचास ग्राम हेरोइन और1866 नशीली गोलियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक दंपति को हेरोइन व नशीली गोलियों समेत काबू किया है। आरोपियों से पचास ग्राम हेरोइन व 1866 नशीली गोलियां बरामद हुईं हैं। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि आरोपियों की पहचान जसमीत उर्फ डब्बू निवासी फरीदाबाद हाल निवासी फेज-एक मोहाली व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों ने माना है कि वे ट्राइसिटी में उक्त कारोबार करते हैं। वे अपने पक्के ग्राहकों को ही यह सामान मुहैया करवाते थे। वहीं, एसटीएफ अब उनके नेटवर्क तलाशने में जुट गई है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उक्त ड्रग तस्करी का काम करते हैं। वे दिल्ली से नशीली गोलियां व कैप्सूल व हेरोइन लाकर मोहाली और चंडीगढ़ में अपने ग्राहकों को बेचते हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई। साथ ही आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों पर दिल्ली और फरीदाबाद में भी केस दर्ज
जसमीत उर्फ डब्बू के पास से पचास ग्राम हेरोइन व उसकी पत्नी से 1866 नशीली गोलियां, कैप्सूल बरामद हुए हैं। जसमीत सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह 11वीं पास है। उसके पिता फरीदाबाद में एक प्राइवेट लैब में नौकरी करते थे। उसके खिलाफ फरीदाबाद, दिल्ली में पहले ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद वह दिल्ली से मोहाली शिफ्ट हो गए थे। जहां पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर डेढ़ साल से हेरोइन बेचने का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन


मोसूमा को दो दिन के रिमांड पर भेजा
कुछ समय पहले हेरोइन समेत पकड़े गए मोसूमा को 200 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया था। उसे भी मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने बताया कि वे दिल्ली से हेरोइन लेकर आता था, साथ ही अपने ग्राहकों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें