फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के साथ रेप करने के आरोप में मंगेतर खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना के ध्यानार्थ
विज्ञापन


लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज

- लुधियाना के युवक पर घर आकर दुष्कर्म करने का आरोप
- लड़की सात महीने की गर्भवती होने पर परिवार को मिली जानकारी
- लड़की की उम्र को लेकर बना असमंजस

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली एक लड़की ने अपने मंगेतर पर उसके साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिवार को उस समय पता लगा जब लड़की सात माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने लड़की के बयान पर लुधियाना निवासी युवक प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है जो अभी फरार चल रहा है।
पुलिस जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर खुशप्रीत कौर ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में बताया कि उसकी लुधियाना के युवक प्रमोद के साथ विवाह की बातचीत चल रही थी, जो उनके घर आता रहता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तकरीबन सात माह पहले प्रमोद उनके घर पर आया था। अगले दिन सुबह उसके पारिवारिक सदस्य अपने काम पर चले गए तो उनकी गैर मौजूदगी में उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई व उसकी ओर से लोकलाज के डर से इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई। लेकिन लड़के के साथ उसकी फोन पर बात होती थी। जब उसने प्रमोद को गर्भवती होने की बात बताई तो उसने उसके साथ बातचीत करनी बंद कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसकी मां उसे अस्पताल में ले गई। वहां डॉक्टरों की ओर से गर्भवती होने की पुष्टि हुई करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की उम्र को लेकर बना असमंजस
जांच अधिकारी खुशप्रीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता की उम्र को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। लड़की व उसके परिजन दावा कर रहे है कि वह 17 साल की नाबालिग है लेकिन उनके पास उम्र का कोई सुबूत नहीं है। जिसके लिए वह कल लड़की का मेडिकल करवाएंगे जिसमें उम्र स्पष्ट होगी। अगर रिपोर्ट में नाबालिग आती है तो बनती धारा जोड़ी जाएगी। पुलिस ने बताया कि लड़का लुधियाना में लेबर का कार्य करता है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें