खेतों में स्प्रे कर घर पहुंचे किसान की मौत
मोहाली। खेतों में स्प्रे कर घर लौटे किसान की संदिग्ध हालात में मौत का मामला समाने आया है। मृतक की पहचान सुरमुख सिंह (60) के रूप में हुई है। वह सोहाना के अधीन आते गांव पतड़ां का रहने वाला था। एसएचओ सोहाना इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने बताया कि मृतक सुरमुख सिंह के बेटे बलजिन्द्र सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करके लाश परिजनों को सौंप दी गई है।
किसान सुरमुख अपने खेतों में दवाई स्प्रे करके घर पहुंच गया था। घर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।