फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडीज संगीत दौरान डीजे वाले से मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लेडीज संगीत के दौरान डीजे वाले से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

दूल्हे के रिश्तेदारों पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव ईस्सापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित पंजाब फार्म में शनिवार रात विवाह समागम के दौरान दूल्हे के रिश्तेदारों द्वारा डीजे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। डीजे मालिक राजन सचदेवा ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि दूल्हे के रिश्तेदारों ने शराब के नशे में उससे मारपीट की और सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजन सचदेवा निवासी गांव त्रिवेदी कैंप ने बताया कि आदर्श नगर निवासी एक लड़के विवाह के लेडीज संगीत संबंधी पार्टी पंजाब फार्म में रखी गई थी, जहां उसने डीजे लगाया था। इस दौरान शराब के नशे में नाच रहा दूल्हे का एक रिश्तेदार एक हजार के बदले दो हजार रुपये की पर्ची मांगने लगा। उसके इंकार करने पर दूल्हे के रिश्तेदार ने मारपीट करनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले एक रिश्तेदार मारपीट कर रहा था, उसके बाद कई लोग आ गए। इस दौरान वह जख्मी हो गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद एएसआई नरिंदर कुमार ने मामले की जांच कर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें