फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ..............
विज्ञापन


आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरफ्तार
-जिला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, आरोपियों को रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
खालिस्तान जिंदाबाद के आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौरव व सुखप्रीत सिंह सुख के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद से जुड़े सात आतंकी गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सीआईए की टीम ने 29 और 30 मई को सूचना के आधार पर फेज-6 बस स्टैंड से एक महिला समेत चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। आतंकियों की पहचान हरबिंद्र सिंह, निवासी 154 प्रताप नगर, जीटी रोड अमृतसर (जो इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में रह रहा था), अमृतपाल कौर, पत्नी कुलविन्द्र सिंह निवासी अकाल नगर, सलेम टबरी लुधियाना, जरनैल सिंह निवासी मोहल्ला शिव मंदिर, कलानौर जिला गुरदासपुर और रणदीप सिंह निवासी जिंदड़, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। जबकि इस दौरान हथियारों की सप्लाई देने आया गौरव वहां से भाग गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर कर रही थी। इस दौरान आरोपी की तलाश में टीमें यूपी व बिहार समेत विभिन्न इलाकों में दबिश दी थी। पकड़े गए आतंकियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार समेत कई हिंदू नेताओं को मारने की योजना बनाई थी। आरोपी अपनी बातचीत व्हाट्स एप व सोशल साइट्स पर कोडों के माध्यम से करते थे। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपी दबोचे थेे तो कई राज सामने आए थे। अब तक इस मामले में पुलिस नौ आतंकियों को गिरफ्तार कर चुुकी है। जबकि आतंकियों के परिवार वालों का कहना था कि उनके परिजनों को गलत तरीके से फंसाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें