फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की चेन पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर लूटी सोने की चेन और नकदी
विज्ञापन

आरोपी युवकों ने कार के आगे बाइक लगाकर रोका
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
शिवजोत एनक्लेव में घर लौट रहे एक युवक से चाकू दिखाकर सोने की चेन और 3200 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। लूट की वारदात सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुई।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में तैनात नितिन देर रात करीब 12 बजे कार से अपने घर शिवजोत एनक्लेव खरड़ लौट रहा था। उसने बताया कि जब वह एनीज स्कूल के निकट पहुंचा तो बाइक सवार कुछ युवकों ने उसकी कार के आगे मोटरसाइकिल लगा दी और चाकू दिखाकर उसे कार से नीचे उतार लिया। इस दौरान युवकों ने उससे मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन और 3200 रुपये छीन लिए। युवकों ने उसे धमकी दी की यदि उसने शोर मचाया तो वह उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना घर निकट होने के कारण उसने शोर मचा दिया, जिस पर आरोपी युवक उसे धमकी देने उसके घर तक पहुंच गए। नितिन ने बताया कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वारदात में शामिल एक युवक अभिषेक की उसने पहचान कर ली। नितिन ने बताया कि उसने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन मौके पर कोई पुलिस कर्मचारी नहीं पहुंचा। उसने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें