फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की प्रपोज करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे, मोहाली की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन पर लड़की को प्रपोज करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-11 में बुधवार को वेलेंटाइन के मौके पर गाड़ी में सवार होकर प्रपोज करने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजन निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को उक्त लड़का लड़की को प्रपोज करने के लिए कार में आया था। लड़की ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीमें पहुंच गई और कार सवार युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने फेज-11 के रिहायशी इलाके में उसकी कार को घेर लिया। इस दौरान आरोपी कार छोड़कर भाग गया। पुलिस कार को फेज-11 के थाने ले गई थी। इस मौके लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह उसके घर के आसपास दोस्त के साथ घूमता था। इतना ही नहीं जब वह मार्केट जाती थी तो तंज भी कसते थे। बुधवार को उनमें एक युवक ने उसे प्रपोज करने की कोशिश की। इस दौरान उसके दोस्त भी साथ थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें केस में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें