फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटकर, खुद कंड़ी लगाकर टैंट में चलाता था कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीट लाइट का कनेक्शन काटकर, कुंडी लगाकर टेंट में चलाता था कूलर
विज्ञापन

-फेज-8 के थाने की पुलिस ने काबू किया एक शातिर बिजली चोर
-आरोपी ने टेंट में रखी थीं दो बैटरियां व अन्य बिजली के उपकरण
-पुलिस ने बुधवार रात में दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के सबसे व्यस्त रोड में शुमार रोड की स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई बंद कर अपने टेंट को रोशन कर कूलर चलाकर सोने वाले एक बिजली चोर को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान कमलेश निवासी अररिया बिहार के रूप में हुई। जो कि एक टेली कम्युनिकेशन कंपनी के कांस्ट्रेक्टर के पास काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो सो मीटर तार, प्लास व अन्य सामान बमराद किया है।
जानकारी के मुताबिक, फेज-7 से गुरुद्वारा अंब साहिब की तरफ लगी नई एलईडी लाइटों में करीब पंद्रह में काफी दिक्कत आ रही थी। दिन के समय लाइट्स ठीक जलती थीं, जबकि शाम होते ही इलाके में अंधेरा पसर जाता था। इससे इलाके में हर समय हादसे का डर बना रहता था। एलईडी लाइटें लगाने का काम एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। रोजाना निगम अधिकारियों द्वारा कंपनी के मुलाजिमों से इस बारे में पूछताछ की जाती थी। इस बीच बुधवार रात कंपनी ने अपने मुलाजिमों को रात में लाइन चेक करने के निर्देश दिए। इस दौरान जब कंपनी के मुलाजिमों ने फेज-7 से स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई चेक करने लगे तो काफी हद तक सप्लाई ठीक चल रही थी। जैसे ही कंपनी के मुलाजिम छह नंबर पोल के पास पहुंचे तो मुलाजिमों के होश उड़ गए। पोल के आगे बिजली की लाइन कटी हुई थी। वहां से एक बिजली की तार सुनसान एरिया की तरफ जा रही थी। कंपनी के मुलाजिम उस तार को फॉलो करते हुए निकल पड़े। जब वह आगे पहुंचे तो वहां पर एक टेेंट लगा हुआ था। टेंट में उस तार से एक कूलर चल रहा था और 12 वोल्ट की दो बैटरियां चार्ज हो रहीं थीं। कंपनी के मुलाजिमों ने मौके की वीडियोग्राफी कर ली। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले को दबाने की काफी कोशिश की गई। लेकिन पुलिस व कंपनी मुलाजिम अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कुंडी लगते ही बंद हो जाती हैं स्ट्रीट लाइट्स
इलाके में लगी एलईडी लाइट्स पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं। लाइट्स से बिजली की बचत तो होती है। वहीं, कुंडी लगने से उस इलाके की लाइट गुल हो जाती है। कंपनी को इस बात पर काफी समय से संदेह था। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


ऐसे करता था टेंट में रोशनी
आरोपी ने बताया कि वह अपनी बैटरियां इस दौरान चार्ज कर लेता था। पूरी रात आराम से सोता था। इसके बाद सुबह होने से ठीक पहले वह लाइन को दोबारा जोड़ देेता था। इससे उस पर किसी को संदेह तक नहीं होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें