फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूवर्स एंड पेकर्स कंपनी पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुल्लांपुर स्थित एक होटल मैनेजर ने ली थी कंपनी की सेवाएं
विज्ञापन

- जयपुर से मुल्लांपुर भेजा था कार व अन्य घर का सारा सामान

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। राजस्थान की एक पैकर्स एंड मूवर कंपनी पर भेजे गए सामान को उचित तरीके से न पहुंचाने के आरोप लगे हैं। एक होटल मैनेजर की शिकायत पर अग्रवाल कारगो पैकर एंड मूवर्स जयपुर के संदीप कुमार पर मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोपी पर पुलिस ने धारा-379 और 427 के तहत के केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 चंडीगढ़ निवासी अभिमन्यु ने मुल्लांपुर थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह जयपुर के एक होटल में तैनात थे। मुल्लांपुर स्थित होटल में उसकी बदली बतौर मैनेजर हुई। जब उनकी वहां से ट्रांसफर हुई तो उन्होंने अपने सामान को उचित तरीके से मुल्लांपुर पहुंचाने के लिए उक्त कंपनी की सेवाएं ली। इनके माध्यम से उन्होंने अपने घर का सामान और कार भेज दी, लेकिन जब कंपनी की तरफ से सामान मुल्लांपुर पहुंचाया गया तो वह ठीक हालत में नहीं था। साथ ही इस वजह से उनका काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद उन्होंने कंपनी वालों को इस बारे में भी बताया तो उनकी तरफ से कोई सुनवाई तक नहीं की गई। मजबूरी में उनकी तरफ से इस संबंध में मुल्लांपुर थाने की पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले जिला उपभोक्ता फोरम में भी एक ऐसा मामला आया था। इसमें कारगो कंपनी पर जुर्माना लगा था। साथ ही आगे से साफ किया गया था कि ऐसे में भेजे गए सारे सामान की जिम्मेदारी कंपनी की रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें