फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से भरा ट्रक एक्साइज विभाग ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
980 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

सूचना के बाद एक्साइज विभाग ने पुलिस संग मिलकर फेज-11 के पास नाका लगाकर दबोचा
शराब वाले शराब संबंधी नहीं पेश कर पाए कोई दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एक्साइज विभाग की टीम ने फेज-11 के पास से शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक से 980 पेटियां शराब की बरामद हुईं हैं। टीम ने ट्रक को थाना फेज-11 की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक्साइज एक्ट 1914 की धारा-61 (1) के तहत केस दर्ज किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप है। वहीं, विभाग का कहना है जल्दी ही इस मामले में कई अन्य लोगों को अरेस्ट किया जाएगा।
एससीएसटी शालिन वालिया की अगुवाई में एसटीओ अशोक मल्होत्रा की अगुवाई वाली मोबाइल टीम चंडीगढ़ में मौजूद थी। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि इलाके में शराब तस्करी हो रही है। टीम ने पुलिस को साथ लेकर फेज-11 में नाका लगाया। जैसे ही ट्रक वहां पर पहुंचा तो टीम ने उसे दबोच लिया। इस दौरान जब ट्रक की जांच की तो उसमें से 980 पेटियां शराब बरामद हुई। ट्रक वाले किसी भी तरह के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह शराब चंडीगढ़ की एक फैक्टरी की बनी हुई थी।
विज्ञापन

---बॉक्स
हरियाणा और चंडीगढ़ से होती है शराब तस्करी
मोहाली समेत पूरे पंजाब में चंडीगढ़ और हरियाणा से शराब की तस्करी होती है, क्योंकि इलाके में शराब काफी महंगी है। दोनों जगह पर शराब की कीमतों में सौ से तीन सौ रुपये का अंतर है। ऐसे में लोग बाहरी राज्यों से शराब लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

---बॉक्स
एक बोतल शराब समेत पकड़े गए तो दो लाख जुर्माना
मोहाली समेत पूरे पंजाब में दूसरे राज्यों की शराब लेकर आने पर पूरी तरह से मनाही है। अगर कोई व्यक्ति शराब की बाहरी राज्यों की एक बोतल लेकर भी आता है तो पकड़े जाने पर दो लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है। पिछले समय में मोहाली पुलिस ने कई लोगों पर मोटा जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें