फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकोली में एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकोली में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

जीरकपुर। गांव ढकोली में एक बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए चोर वहां से लैपटॉप और नकदी चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी मकान मालिक को सोमवार घर पहुंचने के बाद मिली, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस दी।
विज्ञापन

सुमित कुमार निवासी मकान नंबर-22/ए सरस्वती विहार ढकोली ने पुलिस को बताया कि बीती 19 तारीख को विजयदशमी के दिन परिवार के साथ बाहर घूमने चले गए। पीछे घर को ताला लगाया हुआ था। शिकायत के अनुसार, सोमवार को जब घर वापस पहुंचे तो मेन दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था, जिस कारण दरवाजा खुला था। शिकायतकर्ता ने जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सुमित ने बताया कि चोर उनके घर से दो लैपटॉप व नकदी चुराकर ले गए हैं। ढकोली पुलिस थाना के एसएचओ अमृतपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई हैं, जिसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें