फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में चार काटने गए, लोगों ने लगाया रंगरलिया मनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में चारा काटने गए दंपति पर हमला, महिला के कपड़े फाड़े
विज्ञापन

हमलावरों ने दंपति पर लगाया रंगरलियां मनाने का आरोप
पति-पत्नी जख्मी, दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह लोगों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। गांव हरलालपुर में बुधवार को खेत में चारा काटने गए दंपति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दंपति जख्मी हो गए। दोनों खरड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। हमलावरों का आरोप था कि दोनों खेतों में रंगरलियां मनाने आए हैं। घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन जगजीत सिंह ने बताया कि उसने गांव हरलालपुर में जमींदार दर्शन सिंह की जमीन ठेके पर ली है और उसमें चारे की फसल लगाई है। उसने बताया कि बुधवार को जब वह पत्नी के साथ हरा चारा काटने गया तो वहां खड़े पांच लोगों ने उनके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उन्हें धमकाते हुए कहा कि इस महिला को चारे के खेतों की ओर क्यों ले जा रहा है। इसके जवाब में जगजीत सिंह ने कहा कि यह मेरी पत्नी है और वह खेतों से हरा चारा काटने आए है। हमलावरों ने उनकी एक न सुनी और कहने लगे कि तुम पराई औरत के साथ खेत में रंगरलियां मनाने आया है। उसने बताया कि हमलावर शराब के नशे में धुत्त थे। जबरदस्ती उसकी पत्नी को खींच कर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब वह पत्नी को बचाने लगा तो हमलावरों ने उस पर रॉडों से हमला कर उसके नाक की हड्डी तोड़ दी और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत सिंह ने बताया कि जब उसने अपने बचाव में शोर मचाना शुरू किया तो आसपास खेतों में काम कर रहे कुछ लोग आने लगे, जिन्हें देख कर हमलावर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता है जिनमें गांव हरलालपुर का गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह और दो-तीन अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। थाना सदर खरड़ के एएसआई हरपाल ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें