फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर ने एक प्लाट को 2 अलग-अलग टुकड़ों में बांटा, और फिर एमसी ने कर दिए नक्शे पास..

विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्लॉट को दो टुकड़ों में बांटा, एमसी ने किया नक्शा पास
विज्ञापन

कालोनी वासियों ने नगर परिषद और डीलर में मिलीभगत का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
प्रॉपर्टी डीलर एक प्लॉट के दो टुकड़े कर नगर परिषद से नक्शे पास करवाकर मकान बना रहे हैं। बलटाना की एकता विहार कॉलोनी में चल रहे निर्माण में गड़बड़ी का पता चलने पर अधिकारियों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया। बता दें कि नगर परिषद ने 2015 में शहर में पड़े खाली प्लॉटों को विभाजित करने की रोक का प्रस्ताव पास किया था। इसके बावजूद अधिकारी मनमानी कर प्रॉपर्टी डीलर को कंस्ट्रक्शन की मंजूरी दे रहे हैं।
एकता विहार में प्लॉट नंबर-169 को सिंगला प्रॉपर्टी डीलर के सरवन कुमार ने दो टुकड़ों में बांटकर रजिस्ट्री अपने रिश्तेदारों के नाम करवा दी। बाद में दोनों प्लॉटों के नक्शे पास करवाकर कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया। इसके लिए पानी भी सरकारी यूज किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद को जानकारी दी। एसडीओ सुखविंदर सिंह ने जेई अनिल कुमार को अतिक्रमण विंग की टीम के साथ मौके पर भेजकर उक्त निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन


जांच की जाएगी: एसडीओ
एकता विहार कॉलोनी के निवासियों को एसडीओ सुखविंदर सिंह ने आश्वासन दिया था कि मामले की जांच की जाएगी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह नगर परिषद के अधिकारियों से दोबारा मिले। शनिवार को अतिक्रमण विंग की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाकर प्रॉपर्टी डीलर को दस्तावेज सहित नगर परिषद कार्यालय बुलाया। सरकारी पानी के इस्तेमाल की भी जांच की जाएगी।

कोट्स :::::::
कॉलोनी वासियों की शिकायत के बाद अतिक्रमण विंग टीम को भेजकर काम रुकवा दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-मनवीर सिंह गिल, ईओ, एमसी ऑफिस जीरकपुर।

2015 में हाउस की बैठक में खाली प्लॉटों को विभाजित करने की रोक पर प्रस्ताव पास किया जा चुका है। प्रॉपर्टी डीलर से मिलीभगत करके नक्शा पास किया गया है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-कुलविंदर सोही, अध्यक्ष, एमसी ऑफिस जीरकपुर।

एक पार्षद द्वारा प्लॉट को तीन टुकड़ों में बांटकर उसमें निर्माण किया जा चुका है। उस मामले की कभी जांच नहीं हुई। मैंने नियमानुसार प्लॉट की रजिस्ट्री करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया है।
-सरवन सिंह सिंगला, मालिक, सिंगला प्रॉपर्टी, बलटाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें