फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में रहने वाले अमृतसर के युवक ने खुद पर दागी गोली, हालत नाजुक
विज्ञापन

- दोस्तों और चौकीदार ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने मौके से बरामद किया रिवाल्वर
- मां की मौत के बाद से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव मटौर में पीजी में रहने वाले एक अमृतसर निवासी युवक ने मंगलवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना स्थल पर पहुंची थाना मटौर की पुलिस ने मौके से रिवाल्वर बरामद किया है। गोली लगने से गंभीर युवक को दोस्तों और पीजी के चौकीदार की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीजी में पिछले तीन साल से रह रहे करमजीत सिंह नामक युवक के बारे में बताया जाता है कि कुछ समय पहले ही उसकी मां की मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को ही वह अपने घर से पीजी लौटा था। इसके दोस्त भी साथ आए थे। मंगलवार रात चौकीदार ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद वह तुरंत कमरे की ओर दौड़ा, जहां पर जाकर उसे पता चला कि करमजीत ने अपने दोस्त की रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। दोस्तों ने चौकीदार को बताया कि करमजीत गोली लगने से घायल हो गया है। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना मटौर पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि मामले में बरामद रिवाल्वर लाइसेंसी है या नहीं। पुलिस इस संबंध में करमजीत के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें