फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले की अब खुलेगी परतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अब खुलेंगी चिटफंड घोटाले की परतें
विज्ञापन

स्टेट साइबर सेल ने आरोपियों को अदालत में किया पेश
अदालत ने आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। स्टेट साइबर क्राइम के इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि बीते दिन छह आरोपियों मित्तु सिंह निवासी गांव भुटाल कलां, परदीप कुमार खुर्मी निवासी बरनाला, ललित खुराणा बरनाला, बलवीर सिंह निवासी गांव भुटाल खुर्द, भगवंत सिंह निवासी गांव कोटला लैहल, बेअंत सिंह निवासी गांव कोट छाजली को गिरफ्तार किया गया था। केस की गहनता से जांच करने के बाद पता चला है कि क्राउन क्रेडिट कंपनी के साथ-साथ आरोपी एक अन्य कंपनी जुफलो क्वाइन कंपनी के माध्यम से भी लोगों का पैसा लगवाते थे। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि आरोपियों को अदालत ने 29 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से यह पता लगाया जाएगा कि वे किस तरीके से लोगों का पैसा कंपनियों में लगवा कर धोखाधड़ी करते थे।
विज्ञापन


यह था मामला
स्टेट साइबर क्राइम ने 19 अक्तूबर 2016 को बिजली बोर्ड के जेई जयपाल सिंह निवासी सुनाम की शिकायत पर कंपनी के एमडी जगजीत सिंह सिद्धू, रविंद्र सिंह पापड़ा सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 120बी और प्राइज चिटफंड मनी सर्कुलेशन स्कीम बैनिंग एक्ट की धारा 4, 5 के तहत केस दर्ज किया था। कंपनी का एमडी जगजीत सिंह सिद्धू सहित अन्य आरोपी इंद्रजीत सिंह खन्ना, अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं। जबकि इसी केस में अन्य आरोपी रविंद्र सिंह पापड़ा, राजिंद्र सिंह, भगवंत सिंह को अभी गिरफ्तार करना है। मंगलवार को छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें