फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला गिरोह काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला गिरोह काबू
विज्ञापन

गांव चिल्लां के पास पुलिस ने दबोचे गिरोह के तीन मेंबर
गिरोह में शामिल दो अन्य महिलाओं को तलाश रही पुलिस की टीम
आरोपी चंडीगढ़ व रोपड़ के रहने वाले, 47 ग्राम स्मैक आरोपियों से हुई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
ट्राइसिटी में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो महिला आरोपियों की पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विक्रम विक्की निवासी गांव चालाकी जिला रोपड़ थाना मोरिंडा, नवी व योगी निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ट्राइसिटी में नशे की सप्लाई करते हैं। एयरपोर्ट से सटे गांव चिल्ला के पास किसी को नशीले पदार्थों की सप्लाई देने आ रहे हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने इलाके में पूरा ट्रैप लगा दिया। जब विक्रम वहां पर सप्लाई देने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसे सोहाना थाने ले आई। साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अकेेला इस काम में नहीं लगा है, बल्कि एक गिरोह इसमें जुुटा है। जो ट्राइसिटी में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस ने विक्रम, विक्की और नवीं को दबोचा। जबकि दो महिला आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दोनों चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ह उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की महिलाएं ही चलाती हैं गिरोह
पुलिस जांच में सामने आया है कि जो महिलाएं चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह इस गिरोह की मुखिया है। वह गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नशीले पदार्थ मुहैया करवाती थी। इसके बाद आरोपी इलाके में जाकर सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं को पकड़े जाने के बाद कई राज खुलेंगे। उन्होंने बताया कि अब पुलिस इस गिरोह की सप्लाई चेन तोड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन


पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं चंडीगढ़ की महिलाएं
यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी नशा तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ की महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं। कुछ समय पहले सेक्टर-35 के नामी होटल की रिसेप्शनिस्ट को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा तीन महिलाएं और पकड़ी गई थीं। इनमें एक युवती लिव इन में रहती थी। वह अपने दोस्त के साथ इस काम में लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें