फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के ध्यानार्थ: आरोपी ऊना जिला का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शराब लाकर पंजाब में होम डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

मुल्लांपुर पुलिस ने आरोपियों को कार समेत दबोचा, एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपियों की कार से पुलिस को चौबीस बोतलें शराब हुईं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ से शराब लाकर मोहाली के गांवों में उसकी होम डिलीवरी करने के आरोप में मुल्लांपुर पुलिस ने कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से चंडीगढ़ में बिक्री योग्य शराब की 24 बोतलें बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास निवासी गांव पटौली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश व अजय कुमार निवासी गांव बणी थाना आनंदपुर साहिब के रूप मेें हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को मुल्लांपुर थाने की पुलिस पलहेड़ी में तैनात थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चंडीगढ़ से शराब लाकर होम डिलीवरी करने वाले गिरोह के गुर्गे इलाके में सप्लाई देने आ रहेे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इस बीच सफेद रंग की रिट्ज कार वहां पहुंची। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने उनको दबोच लिया, जब उनकी कार की तलाश ली गई तो उसमें से चंडीगढ़ में बिकने वाली राजधानी शराब की 24 बोतलें मिलीं। आरोपी पुलिस को शराब संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उससे पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ समय से इलाके में शराब की तस्करी बढ़ गई है। खरड़ में 200 पेटी शराब पकड़ी गई थी। इसके अलावा सोहाना एरिया में शराब तस्कर पकड़े गए थे। जिले में रोजाना शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें