शहर में हुई गुरु साहिबानों की फोटो के साथ बेअदबी
फेज-7 में सड़क किनारे रखी गई फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
रविवार को फेज-7 में शरारती तत्वों द्वारा ने गुरु साहिबानों की फोटो सड़क किनारे रखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सड़क किनारे पड़ी फोटो देखकर सिख संगत में रोष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह फेज-3 और 7 की सड़क किनारे कुछ शरारती तत्वों की ओर से पेड़ के नीचे श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की फोटो रखकर माहौल खराब करने की कोशिश की। इस रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर की नजर जब फोटो पर पड़ी तो उसने तुरंत कलगीधर सेवक जत्थे के प्रधान जेपी सिंह को सूचित किया। मौके पर पहुंचे जेपी ने तुरंत पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया और पीसीआर की टीमें भी वहां पहुंच गई। जेपी सिंह ने बताया कि गुरु साहिबानों की फोटो के साथ इस तरह से बेअदबी करने के कारण सिख संगत में काफी रोष है। इससे शहर में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पड़ोस में पूछताछ भी की पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जेपी सिंह ने इस संबंध में पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।