फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौंस दिखाने के लिए टाइल्स कारीगर को मारी

विज्ञापन
air gun - फोटो : google
विज्ञापन
हल्द्वानी। भूमिया मंदिर गैस गोदाम रोड पर पड़ोसी के खाली पड़े प्लॉट पर खड़े होकर मोबाइल से बात करना टाइल्स कारीगर को महंगा पड़ गया। पड़ोसी ने प्लॉट में खड़े होने का कारण पूछा और कारीगर के पैर में गोली मार दी। घटना के बाद पड़ोसी पैदल ही भाग गया। कारीगर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के कल्याणपुर मिलक निवासी भानु प्रताप (22) मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करता है। वह यहां भूमिया मंदिर के पास किराए का कमरा लेकर जयपुर के ठेकेदार कमल और अपने रिश्तेदार करन के साथ रहता है। शनिवार की रात कारीगर अपने पिता से मोबाइल पर बात करते-करते पड़ोसी के खाली प्लॉट में चला गया। इस बीच पड़ोसी वहां पहुंचा और वहां खड़े होने का कारण पूछा। कारीगर ने माफी मांगते हुए जाने की बात कही लेकिन पड़ोसी ने असलहे से फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। खून निकलने पर वह लंगड़ाते हुए कमरे में पहुंचा। वहां से ठेकेदार और रिश्तेदार ने उसे सुशीला तिवारी में भर्ती कराया। मुखानी पुलिस ने उसका बयान लिया। कारीगर ने बताया कि वह सात दिन पहले शहर में आया था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसने प्लॉट में आने पर माफी मांगी थी लेकिन पड़ोसी पर कोई असर नहीं हुआ। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि गोली पड़ोस के व्यक्ति ने मारी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें