फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैग छलकाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले मेें पैग छलकाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

फेज-पांच मार्केट के बैक साइड से पुलिस ने कई लोग किए राउंडअप
थाने में जाकर लोगों ने मांगी माफी, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-5 में बुधवार रात खुले में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। इस दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। जहां पर युवकों ने कहा कि वह अच्छे घरों से हैं। अगर उनके खिलाफ पर्चा दर्ज होगा तो करिअर तक खराब हो जाएगा। शराब पीने वाले लोगों ने माफी मांग ली, इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में दोबारा ऐसा काम न करने की नसीहत दी। इस मुहिम की अगुवाई नवनियुक्त डीएसपी (ट्रेनिंग) गुरेश सिंह संधू कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि फेज-5 मार्केट में खुले में शाम के समय लोग शराब पीते हैं। पीसीआरकर्मी भी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। शाम में ऐसा माहौल हो जाता है कि वहां से रिहायशी एरिया में जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत आती हैं, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दुकान चलाने वालों को भी नसीहत दी कि इस प्रकार की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दोबारा नियमों को तोड़ा गया तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि फेज-पांच शहर के प्राइम इलाकों में शुमार है। जहां पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, उसी इलाके में डीसी की रिहायश है। इसके अलावा मात्र 100 मीटर की दूरी पर कई पुलिस अधिकारियों के घर हैं। दूसरी तरफ उक्त मार्केट की अगली साइड नई मार्केट है। जहां पर परिवार के साथ लोग आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें