फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शक के धोनी तक पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीए में दर्शक के धोनी तक पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों पर उठे सवाल
विज्ञापन

आखिर धोनी को पहुंचा देता नुकसान तो कौन होता जिम्मेदार
एसएसपी ने मामला थोड़ी चूक हुई, लेकिन दोबारा यह चीज नहीं होगी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पीसीए में सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक दर्शक के ग्राउंड में धोनी तक पहुंचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां ग्राउंड के अंदर पुलिस के जवान तैनात थे। ऐसे में दर्शक अचानक धोनी तक कैसे पहुंच गया। अधिकारी भी इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पा रहे हैं। हालांकि यह भी बात उठ रही है कि अगर वह युवक धोनी को कोई नुकसान पहुंचा देता तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होता। इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
वहीं, इस मामले में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी मानते हैं कि सिक्योरिटी में थोड़ी चूक रही है। लेकिन उनका कहना है कि आगे से ऐसी चूक नहीं होगी, सिक्योरिटी टाइट रखी जाएगी। जो युवक ग्राउंड में घुसा था, वह खाली हाथ था। ऐसे में उस पर क्या कार्रवाई करते वह तो एक फैन था जो ऑटोग्राफ लेने के लिए गया था। हालांकि सभी को आगाह किया है कि दोबारा ऐसी चूक न हो। क्योंकि पुलिस विभाग ने अब तक न तो सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले युवक पर कोई कार्रवाई की और न ही किसी भी पुलिस मुलाजिम पर। थाना पुलिस ने उस युवक को वेरिफाई कर छोड़ दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पीसीए में खेले गए वन-डे मैच के दौरान 1300 जवान तैनात किए गए थे। इस दौरान शहर के सभी एसपी, डीएसपी, एसएचओ की ड्यूटी पीसीए में लगी हुई थी। इन सभी की सुपरविजन एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल के अंदर में थी। पुलिस का कहा है कि मैच शुरू होने से पहले कोई भी व्यक्ति बिना चेकिंग के पीसीए के अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि दर्शन नियम का पालन कर ग्राउंड में गया था। पुलिस के थ्री टायर सुरक्षा घेरे को तोड़कर धोनी का एक क्रेजी फैन धोनी तक पहुंच गया। फैन ने जाते ही धोनी के पांव छुए और उनसे आटोग्राफ की मांग की। इस दौरान धोनी ने उससे कुछ बात की। इसके बाद थाना फेज-आठ की पुलिस युवक को साथ ले गई। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि उसने बताया कि उसका नाम मयंक कुमार सिंह बताया। उसने पुलिस को बताया कि जलराम नगर गोधरा सूरत का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें