फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 में तेज रफ्तार कैंटर ने एक युवती को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान 24 वर्षीय रीत निवासी मोगा के रूप में हुई है, जोकि शहर में ही किराए पर रह रही थी। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक जगतार सिंह निवासी चनालों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर रैश ड्राइविंग समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता वैसाखा सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी बेटी से मिलने के लिए मोहाली आए हुए थे। उनकी बेटी सेक्टर-77 से सेक्टर-70 जाने वाली स्लिप रोड पर मौजूद थी। वह भी अपनी बेटी से मिलने के लिए उसी जगह पर गए थे। वहां पर उसकी दोस्त भी मौजूद थी। इसी बीच अचानक एक कैंटर आया, जिसने उनकी बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने उसकी दोस्त की मदद से बेटी को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें