फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर शोरूम कर्मी को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में शोरूम कर्मी की लूट का विरोध करने पर हत्या की गई थी। अब तक की पुलिस जांच में यही तथ्य सामने आए हैं। घटना में कई बदमाश शामिल रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत में 30 अप्रैल की रात में शोरूम कर्मी विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शोरूम मालिक के बेटे प्रशांत पुत्र बिजेंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विक्रांत की हत्या कर उनकी लाइसेंसी रायफल, पांच लाख के लगभग नगदी व सोने के जेवरात लूटने का मामला दर्ज कराया, जबकि मृतक के बड़े भाई सतपाल ने शोरूम मालिक बिजेंद्र, उसके बेटे प्रशांत, सौरभ व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच की। पुलिस जांच में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या करने के कई तथ्य मिले हैं। पुलिस घटना में शामिल रहे बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि लूट का विरोध करने पर विक्रम सिंह को गोली मारी गई थी। कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी हैै। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें