फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर परिवार पर दहेज के लिए तंग करने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार पर केस
विज्ञापन

विवाहिता ने पति, ससुर, सास पर दहेज के लिए तंग करने के लगाए आरोप
2011 में हुई थी शादी, काफी समय से चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
गांव चनालो की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता महिला श्वेता के पिता चांद राणा ने बताया कि श्वेता का वर्ष 2011 में मोरिंडा वासी वरिंदर कुमार के साथ विवाह हुआ था। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद से उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए बहाना बनाकर परेशान करते आ रहे हैं। इस दौरान श्वेता के पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि उनकी लड़की कुछ दिनों से मायके आई हुई थी। 3 दिसंबर को जब उसका भाई पंकज कुमार ससुराल पहुंचाकर लौट रहा था तो श्वेता के ससुराल वालों ने मारपीट की। श्वेता ने इस बारे में पिता को बताया। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा श्वेता घायल थी, उन्होंने घायल हालत में उसे कुराली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। विवाहिता के पारिवारिक मेंबरों ने पुलिस से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने आरोपों को नकारा
इस संबंध में विवाहिता के पति वरिंदर कुमार ने श्वेता और उसके पारिवारिक मेंबरों के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि लड़की से किसी प्रकार की मांग नहीं की गई और न उसे परेशान किया। उन्होंने मारपीट के आरोपों को भी नकारा। इस संबंध में एसएचओ मोरिंडा अमनदीप सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने विवाहिता के पति वरिंद्र कुमार, सास रमेश रानी और ससुर शाम लाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

फोटो कैपशन : पुलिस को दी शिकायत की कॉपी दिखाकर जानकारी देते मारपीट की शिकार हुई श्वेता और पारिवारिक मेंबर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें