फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक सिटी के मालिक ने फ्लैट के नाम पर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काई रॉक सिटी के मालिक ने फ्लैट के नाम पर की ठगी
विज्ञापन

-पुलिस ने कंपनी के मालिक व उसके एक साथी पर दर्ज किया केस
- फेज-11 कंमाडो कांप्लेक्स निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी के मालिक नवजीत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पुलिस ने नवजीत और उसके साथी फेज-7 निवासी तेजिंदर सिंह के खिलाफ ठगी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया मटौर थाने में की गई। इस संबंध में पुलिस को फेज-11 के कमांडो कांप्लेक्स निवासी रजनीश मैनन ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने आरोपियों की सोसायटी में एक फ्लैट बुक करवाया था। उसने उन्हेें एक लाख रुपये नगद व शेष रकम चेकों के माध्यम से दी थी। लेकिन बाद में आरोपी पीछे हट गए। उन्होंने उसे कोई फ्लैट नहीं दिया। इसके बाद वह कई बार आरोपियों के दफ्तर में चक्कर काटता रहा। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी उसे धमकाते रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध मे एसएसपी को शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच ईओ विंग को सौंपी गई। वहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। इसके बाद भी आरोपी पैसे देने के लिए नहीं तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी स्काई रॉक सिटी के मालिक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हो चुके हैं। एक केस उसकी पत्नी पर दर्ज है। आरोपी जेल में है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें