फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट मामले में अब कैमरों पर टिक्की उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में शुक्रवार रात सेक्टर 79-80 की लाइटों पर फल खरीदने के लिए रुके बिजनेसमैन से गन प्वाइंट पर लूटी कार पुलिस के लिए अभी तक पहेली बनी हुई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीवीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि वहां से कोई लीड मिल जाए। हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। दूसरा इस मामले पर अधिकारियों की नजर लगी हुई है। क्योंकि जिस जगह से वारदात हुई है वह इलाका शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित है। वहीं, वहां पर लोगों को आना जाना लगा रहता है। ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों पर भी सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह मामला शुक्रवार देर रात का है। मानकपुर निवासी हर्ष कुमार अपना सेकेंड हेंड कारों का बिजनेस फेज-3बी2 में करता है। शुक्रवार रात वह अपनी 2012 मॉडल फोर्ड फिगो कार में घर जा रहा था। जब वह सेक्टर 79-80 की लाइटों पर फ्रूट लेने के लिए रुका था। इसी दौरान वहां पर तीन युवक आए। इस दौरान उन्होंने उस पर गन तान दी। साथ ही उसकी कार की चाबियां उससे छीन ली इसके बाद उसकी कर लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत इस बारे पुलिस को सूचित किया था। वहीं, शनिवार को पुलिस ने दोबारा घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।। जिक्रयोग है कि जिस जगह यह यह वारदात हुई है उसके पास ही कुछ समय पहले भी इसी स्टाइल में कार लूटी गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। इसके अलावा गन प्वाइंट पर सिसवां बद्दी रोड पर भी लूट हुई थी। वही, इसी रोड पर कुछ साल पहले डेढ़ करोड़ कैश से भरी एक बैंक की वैन लूटी गई थी। इस मामले के सारे आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए थे। इनमें में लगभग सभी आरोपियों को कैद हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें