फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में सिंगर पर हमले के मामले में 16 लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सिंगर बलताज खान पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस की जांच लगातार चल रही है। पुलिस अब तक 16 लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है, जबकि बलताज के अभी तक बयान नहीं हो पाए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जब तक बलताज के बयान नहीं होते तब तक कहानी साफ नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गत वीरवार को सिंगर बलताज खान पर उस समय हमला हुआ था जब वह और उसकी न्यूजीलैंड निवासी पत्नी सिमरनजीत कौर (35) फेज-सात से खाना खाकर खरड़ जा रहे थे। इस दौरान वह बलौंगी के पास आम खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक आए थे, जिन्होंने बलताज पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान बलताज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे फेज-छह के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर सिंगर बलताज की पत्नी ने हमले के लिए उसके दोस्तों पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने करीब 16 लोगों से पूछताछ की है। इसमें बलताज के दोस्त, पत्नी के पहले ससुराल वाले से लेकर कई लोग शामिल हैं। इसके अलावा इलाके की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस ने उसे इलाके का कॉल डंप भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें