फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित रेलवे लाइन के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे आधे से ज्यादा जला हुआ शव मिला। सूचना पाकर सोहाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व सबूतों को मिटाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोहाना थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह सवा सात बजे उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि वहां पर किसी व्यक्ति की हत्या करके शव को जलाया गया है। शव के पास तिरपाल भी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मरने वाला युवक था, जिसे तिरपाल में लपेट कर जला दिया गया। उसका आधे से ज्यादा शरीर जल चुका था, जिसकी लगभग राख बन गई थी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे जिले के अलावा अंबाला व अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर घटना साझा की जा रही है। पुलिस ने राख में से सबूत तलाशने की कोशिश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी व्यक्ति की हत्या कर उसे जलाया गया है। पुलिस इलाके में लगे एरिया में पड़ताल करने में जुटी हुई है। हालांकि इसी तरीके से एक टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी रात को उस समय अपनी कार में जल गया था, जब कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई थी। इसके बाद कार ने आग पकड़ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें