फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले देह व्यापार के धंधे में धकेला, मना किया तो पीटा
विज्ञापन

- पीजी में रह रही युवती ने एक महिला पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- युवती का आरोप- साथियों संग घर आकर महिला ने की मारपीट, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया
- मोबाइल व एक्टिवा तक छीना, फिर घर के बाहर छोड़ गए,
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। यहां एक पीजी में रह रही युवती ने फेज-11 निवासी एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला ने पहले उसे जबरदस्ती देह व्यापार के कारोबार में लगाया। जब उसने इस काम का विरोध किया तो महिला ने कुछ लोगों को साथ लेकर उसकी पिटाई की। उसका मोबाइल, एक्टिवा व अन्य सामान छीनकर ले गए। इस संबंध में युवती ने फेज-8 के पुलिस थाने में शिकायत दी है। एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मूलरूप से जिला संगरूर की रहने वाली है और काफी समय से मोहाली में रह रही है। कुछ समय पहले उसकी एक सहेली के माध्यम से फेज-11 निवासी महिला से मुलाकात हुई। महिला ने उसे लालच देकर देह व्यापार के कारोबार में लगा दिया। उसने महिला के माध्यम से कमेटियां भी डाली थीं। इसी बीच उसे अहसास हुआ कि वह इस दलदल में फंसती जा रही है। जब उसने इस धंधे से पीछे हटने का मन बनाया तो महिला ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही उस पर रुपये लेने संबंधी आरोप तक लगाए। दो दिन पहले महिला अपने कुछ साथियों को लेकर उसके घर पहुंच गई। यहां उसके साथ मारपीट की गई और चाकू की नोक पर उसे गाड़ी में बैठाकर ले गई। जहां उसका वीडियो भी बनाया। युवती ने आरोप लगाया कि महिला के साथ वाले लोगों ने उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा भी छीन ली और उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसे फेज-छह अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें