फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 खोखो में आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख..

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित अंडर ब्रिज लालड़ूू मंडी के पास स्थित खोखा मार्केट में बीती रात अचानक आग लगने के कारण 4 खोखे जलकर राख हो गए। आग से दुकानदारों का लाखों रुपयों का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके पर 45 मिनट देरी से पहुंचने पर दमकल विभाग के प्रति भी लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।
नंबरदार पवन मुखीजा, पीड़ित दुकानदार लवली, राकेश, मंजू, दीपक सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बीती रात (शनिवार-रविवार की मध्य) करीब 11:00 बजे उक्त मार्केट में अचानक आग लग गई। इस दौरान उनका लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुंच गए और तुरंत दमकल विभाग व स्थानीय पुलिस को आग की सूचना दी और आग को बुझाने में जुट गए। इस मौके पर दमकल विभाग डेराबस्सी व स्थानीय कंपनी की एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी घटना में लवली पान हाउस व लॉटरी विक्रेता, राकेश कुमार न्फेसरी, मंजू जरनल स्टोर, दीपक छोले भटूरे वाला ने बताया कि उन सबका करीब 15 लाख रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने दो वर्षों में तीन बार हुई आगजनी की घटना
पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उक्त मार्केट में पौने दो वर्षों में तीन बार आगजनी की घटना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2 मई व 23 नवंबर 2017 को भी आग लग गई थी, जिस दौरान काफी खोखे जलकर राख हो गए थे और उनमें रखा करीब 15 व 13 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। पहले भी दोनों ही बार आग लगने के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल सका। अब तीसरी बार फिर से आग लगने के कारण का पता न चलने के कारण लोगों में हैरानी पाई जा रही हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच उपरांत ही बनती कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें