गांव फतेहपर जटां के गुरुद्वारा साहिब में से चोर गोलक चोरी करके ले गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गोलक में करीब आठ हजार रुपये थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक नौजवान चोरी करता दिखाई दे रहा है।
हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था। अंदर गोलक गायब थी। गांव वासियों ने रोष प्रगट करते कहा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे धार्मिक स्थानों को भी नही बख्श रहे हैं। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।