फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पटाख़े मारने वाले 16 बुलेट मोटरसाईकल किए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखे मारने वाले 16 बुलेट मोटरसाइकिल जब्त
विज्ञापन

फैक्ट्री और मकान मालिकों को कर्मियों की पुलिस जांच कराने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे मारकर दहशत फैलाने वालों पर नए थाना प्रभारी ने शिकंजा कस दिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की तरफ से शहर में लगाए गए नाकों पर पटाखे मारने वाले 16 बुलेट जब्त किए गए हैं। मंगलवार को थाना प्रभारी ने ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने सांझे तौर पर बस अड्डे पर नाकाबंदी कर बुलेट मोटरसाइकिलों को रोककर जांच की गई। इस दौरान जिन मोटरसाइकिलों में पटाखे बजाने के लिए साइलेंसर निकाले हुए थे, उनके चालान कर जब्त कर लिया गया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान थाना प्रमुख ने बताया कि नौजवानों द्वारा बुलेट से पटाखे मारकर शहर में दहशत फैलाई जाती है। इस कारण जहां ध्वनि प्रदूषण फैलता है। वहीं दो पहिया सवार लड़कियों के पास जाकर अचानक पटाखे बजाने के कारण कई बार हादसे का खतरा बना रहता है। इसको रोकने के लिए यह विशेष मुहिम चलाकर बुलेट सवारों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि अब यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रमुख ने कहा कि शहर में अपराध रोकने के लिए यहां किरायेदारों की पुलिस जांच करवाने की हर मकान मालिक को हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि यहां इंडस्ट्री क्षेत्र में प्रबंधकों को हर कर्मी की पुलिस जांच कराने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को सभी कामगारों की तय समय में पुलिस जांच करवाने को कहा गया है। यदि निर्धारित समय में पुलिस जांच नहीं करवाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें