फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस हजार लूटने वाले कैमरे में हुए कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे से चालीस हजार छीनने वाले कैमरे में हुए कैद
विज्ञापन

फेज-एक स्थित सरकारी बैंक में सोमवार दोपहर का है मामला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली, मामले की जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-एक स्थित एक सरकारी बैंक में पैसे जमा करवाने गए सोलह साल के किशोर से फार्म भरवाने के बहाने से दो आरोपी चालाकी से चालीस हजार रुपये व चांदी का ब्रेसलेट छीनकर ले गए थे। मंगलवार को पुलिस ने इलाके व बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें दोनों आरोपी पैसे छीनते हुए दिख रहे हैं। वहीं, अब पुलिस ने इस संबंधी सूचना पूरे पंजाब के थानों में भेज दी है। इसके अलावा अलर्ट चला दिया गया है। नजर आते ही आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का है। इस बारे में फेज-एक निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह पेशे से ठेकेदार है। साथ ही उनका साला विक्की 16 साल का है। उनके पास ही रहता है। सोमवार दोपहर को वह किसी काम में व्यस्त थे। ऐसे में उन्होंने अपने साले को फेज-एक स्थित बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए भेज दिया। विक्की ने उन्हें बताया कि जब वह पैसे जमा करवाने पहुंचा तो बैंक में दो लोग पहले से मौजूद थे। दोनों ने विक्की से बहाना बनाकर बातचीत शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे फार्म भरने को कहा। विक्की ने पहले मना कर दिया, लेकिन बाद में तैयार हो गया। फार्म भरने के दौरान मौका पाकर आरोपी उसका पैसे छीनकर फरार हो गए। आरोपी जाते वक्त विक्की के हाथ का ब्रेसलेट भी ले गए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से विक्की काफी डर गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें