फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने की गर्भवती औरत की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका और अजन्मे बच्चे का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

आठ महीने की गर्भवती औरत की मौत का मामला, चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

- दो डॉक्टरों के पैनल ने किया बच्चें व महिला का पोस्टमार्टम
- पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
लालडू की गांव जौली निवासी 24 वर्षीय मृतका पूजा का और उसके अजन्मे बच्चे का सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। मृतका आठ माह से गर्भवती थी और जिसकी डिलीवरी की जानी थी।
जानकारी के अनुसार मृतका के पति सुखवंत सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने महिला की मौत के लिए तहसील रोड़ पर स्थित श्री राम निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने बताया कि बीते एक दिसंबर को उसकी गर्भवती पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए तहसील रोड स्थित श्री राम अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टर ने नार्मल केस बताते हुए साढ़े तेरह हजार रुपए की मांग की थी। जिसमें से उन्होंने दस हजार रुपए जमा भी करवा दिए। साथ ही पूरा एक दिन डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को अस्पताल में दाखिल करके रखा। लेकिन दो तारीख की रात को बारह बजे डॉक्टरों ने उसे बुलाकर कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है जिसे वह चंडीगढ़ लेकर जाए। मौके पर ही अस्पताल के डॉक्टर उसकी पत्नी को अपनी गाड़ी में चंडीगढ़ लेकर आए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी और पेट में पल रहे बच्चे को मृत करार दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बच्चे की मौत श्रीराम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनकी ओर से पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे कार्रवाई: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा कि चंडीगढ़ सेक्टर-32 में दो महिला डॉक्टरों के पैनल ने पूजा और पेट में बच्चे का पोस्टमार्टम किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे शुरू पोस्टमार्टम करीब छह बजे जाकर खत्म हुआ। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मृतका बच्चा बेटी थी। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाएगी। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर रिपोर्ट में अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर राजीव गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि महिला की हालत पहले से ही खराब थी। जिसका चंडीगढ़ पीजीआई और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसकी उनके पास सारी रिपोर्ट मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें