फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकों पर पकड़ी 175 पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नाकों पर पकड़ी शराब की 175 पेटियां
विज्ञापन

पुलिस की ओर से तीन कार सवारों को पकड़ा, मामले की चल रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई है। पुलिस ने तीन कारों से 175 पेटियां शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि सोहाना थाने की पुलिस ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर गांव बाकरपुर में पंजाब नंबर की एक स्कारपियो को चेकिंग के लिए रोका। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 105 पेटियां शराब बरामद हुई। इस दौरान कार चालक सुखवीर सिंह निवासी गांव सरोह जिला बरनाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में थाना कुराली की पुलिस पार्टी ने टी प्वाइंट फतेहगढ़ साहिब बोलेरो को चेकिंग के लिए रोका। उससे तीस पेटियां शराब बरामद हुईं जो चंडीगढ़ में बिकने वाली थी। पुलिस ने कार चालक प्रेम मसीह मकान नंबर 72 समराला रोड लुधियाना को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टोल प्लाजा बढ़ोदी में इनोवा कार से चालीस पेटियां शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक बलजीत कुमार निवासी जादला थाना नंगल जिला रोपड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें