फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-दो मंदिर के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर प्रधान की कार को घसीटते ले गई
मंदिर प्रधान को आईं चोटें, सिविल अस्पताल में करवा दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-दो में श्री राधा कृष्ण के मंदिर के बाहर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने मंदिर प्रधान पवन कुमार की आल्टो कार को अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो कार काफी दूर तक आल्टो कार को घसीटते ले गई। इस दौरान कार सवार प्रधान घायल हो गए। इसी बीच इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद बोलेरे सवार दंपती प्रधान को अपनी कार में डालकर फेज-छह अस्पताल ले ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दंपती वहां से निकल गए। हालांकि उनका मोबाइल नंबर आदि सब घायल परिवार के पास है। लेकिन आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। पुलिस द्वारा कई बार फोन मिलाया। लेकिन फोन बंद आ रहा है। दूसरी तरफ पता चला है कि मंदिर प्रधान का पहले भी एक्सीडेंट हुआ है। उनका आपरेशन तक हुआ है। वहीं, इसी बीच इलाके के लोग इकट्ठे हो गए।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ। जब मंदिर के प्रधान मंदिर से निकलकर फेज-दो स्थित घर आने लगे थे। इसी बीच ज्ञान ज्योति स्कूल की साइड से एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आई। जिसने प्रधान की कार को हिट कर दिया। लोगों का कहना है कि हादसा काफी खतरनाक था। बड़ी जोर से इस दौरान धमाका हुआ था। जिसके बाद इलाके के लोग एकजुट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि जिस जगह पर हादसा हुआ। कुछ समय पहले यहां पर हादसा हुआ था। इसमें महिला की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं दो साल पहले इसी जगह पर एक सांड़ ने दहशत फैलाई थी। उसने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में बाइक सवार की बाजू तक टूट गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें