फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में रिटायर्ड बुजुर्ग इंस्पेक्टर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव के शिवालिक विहार में शुक्रवार शाम की घटना
विज्ञापन

धक्का देकर बुजुर्ग गिरा, पीजीआई में बुजुर्ग ने दम तोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नयागांव स्थित शिवालिक विहार में खाली प्लाट में कूड़ा फेंकने को लेकर देर शाम एक विवाद हो गया। इस दौरान बीसीएफ से रिटायर्ड एक बुजुुर्ग इंस्पेक्टर घायल हो गया। गंभीर हालत उन्हें पीजीआई ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मचंद निवसी 70 के रूप में हुई। जैसे ही पुलिस को इस संबंधी सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंध में अशोक कुमार समेत दो लोगों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। आरोपी व मृतक आपस में रिश्तेदार थे। यह मौसा व भांजा बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यह मामला शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब का है। शिवालिक विहार में अशोक कुमार नाम के व्यक्ति का खाली प्लाट है। शाम को जब वह अपने प्लाट पर गया तो उसने देखा कि वहां पर कूड़ा फेंका गया। इसके बाद वह प्लाट के साथ लगते घरों में गया। साथ ही लोगों को कहने लगा कि वह उसके प्लाट में इस तरह गंदगी न फैलाएं। इस दौरान उसके साथ प्लाट का केयर टेकर कृष्ण कुमार भी था। इस बीच अशोक ने कर्मचंद को भी कूड़ा न फेंकने के लिए कहा। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। सूत्रों से पता चला है कि इसी बीच अशोक व कर्मचंद में बहसबाजी हो गई। कर्मचंद धक्का लगने से गिर गया। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तुरंत पीजीआई ले जा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, खबर लिखे जाने तक पुलिस केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। मामले के जांच अधिकारी एसएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर केस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के परिजनों के बयानों पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नामी स्कूल में है लेक्चरर
वहीं, पता चला है कि मामले का एक आरोपी अशोक कुमार फेज-आठ स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल में पंजाबी का लेक्चरार है। साथ ही नयागांव उसका पुश्तैनी गांव है। मृृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी उनके बुजुर्ग से उलझता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें