फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 बोतलों समेत एक व्यक्ति गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
लांसर कार से शराब की 360 बोतलें बरामद
विज्ञापन

लुधियाना वासी आरोपी को पुलिस ने दबोचा
चंडीगढ़ से पंजाब ले जा रहा था शराब, कार जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। सदर पुलिस खरड़ ने अवैध शराब की 360 बोतलों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि एएसआई समेत हवलदार केवल कृष्ण, मनविंदर सिंह, पीएचजी राजिंदर सिंह टी प्वाइंट एयरपोर्ट रोड पर केएफसी के पास मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि राजू धवन पुत्र हंसराज धवन, वार्ड-9 नजदीक समराला चौक गोबिंदपुरा लुधियाना, जगमोहन सिंह, बलदेव सिंह और संजीव कुमार नामक कारिंदों के साथ सेक्टर-24 डी चंडीगढ़ से शराब लाकर पंजाब में अवैध तरीके से बेचता है। राजू धवन लांसर कार (पीबी-10-बी-1771) में भारी मात्रा में शराब लेकर चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर चंडीगढ़ की ओर से आ रही लांसर कार को रोकने के लिए इशारा किया। कार चालक ने गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे शराब की 360 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी राजू धवन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें