फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के आरोपियों ने खोले इमिग्रेशन दफ्तर
आरोपियों के पास से दस पासपोर्ट भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सिटी पुलिस ने बिना लाइसेंस दफ्तर खोलकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा ने निज्जर चौक की लाइट के पास वर्ल्ड वायर वीजा कंपीटेंट और उसके साथी रोहित गोयल पुत्र प्रवीन कुमार निवासी गांव बादल थाना लंबी ने एससीओ नंबर 11 गिलको कांप्लेक्स मुंडी खरड़ में वेस्टर्न कंपीटेंट नाम पर बिना लाइसेंस दफ्तर खोले हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह दोनो अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने के संबंध में गुमराह करके धोखाधड़ी करते हैं।
पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए रोहित गोयल और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से करीब 10 पासपोर्ट बरामद किए हैं। सिटी पुलिस ने रोहित गोयल, विजय कुमार, मोहित गोयल निवासी गांव बादल, विक्की निवासी महराज और राहुल समेत इनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 420,120-बी आईपीसी व इमिग्रेशन एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया, वहां से दोनों को दो दिन के लिए रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

फोटो कैप्शन- आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाती हुई पुलिस।
फोटो नंबर- 21 खरड़-फोटो नंबर 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें