फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर को पकड़ा-हाथापाई के बाद हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोर को पकड़ा, हाथापाई के बाद भागा
विज्ञापन

चोर का छूट गया बैग, बैग में मिले आधार कार्ड से आरोपी की हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़ के वार्ड 27 गांव बडाली में एक बंद घर को चोर ने निशाना बनाते हुए बाथरूमों में लगे नल खोल लिए। सफाई करने आई घर की नौकरानी ने दिल्ली गए अपने मालिक हरमिंदर सिंह को चोरी की सूचना दी। यह सूचना पाकर घर का मालिक हरमिंदर सिंह पत्नी समेत देर शाम को जब लौटे तो घर के अंदर एक व्यक्ति को देखा। हरमिंदर व उनकी पत्नी ने घर में घुसे एक युवक को पकड़ लिया। युवक खुद को छुड़ाने के लिए हाथापाई करने लगा। इस दौरान चोर युवक ने हरमिंदर सिंह की पत्नी को बालों से पकड़ कर झकझोर दिया, जिससे वह तड़प उठी और अपने बचाव के लिए चीखने लगी। इसी बीच हरमिंदर सिंह की पकड़ ढीली पड़ गई और चोर भाग निकला।
विज्ञापन

हरमिंदर सिंह ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। उनके कई प्रोजेक्ट खरड़, चंडीगढ़ व दिल्ली में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक हफ्ते पहले ही पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। उनके घर में चोरी की घटना की सूचना नौकरानी व खरड़ में रह रहे उनके भाई ने दी। हरमिंदर सिंह ने बताया कि चोर भागते हुए अपना कपड़ों से भरा एक बैग छोड़ गया है। इस बैग में कपड़ों के अलावा एक लोहे की रॉड, एक बड़ा पेचकस व उसका आधार कार्ड और बैंक की पासबुक मिली है। चोर की पहचान लखवीर सिंह निवासी गांव पीर सोहाना खरड़ के तौर पर हो गई है। हरमिंदर सिंह ने चोर द्वारा छोड़ा गया सभी सामान खरड़ सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। केस की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर पर दो बार छापा मारा, लेकिन आरोपी लखबीर सिंह फरार है। एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें